सरकार बनाने के लिए सपाइयों ने भरी हुंकार
Unnao News - उन्नाव में समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार कर रही है।...

उन्नाव, संवाददाता। सपा कार्यालय में रविवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सपाइयों ने 2027 में सरकार बनाने के लिए हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम करन निर्मल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर रही है। भाजपा के लोग केवल जुमलेबाजी से सत्ता पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों की घर वापसी कराने के लिए हम सबको एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करना होग। 2027 में पीडीए की सरकार बनानी है। महासचिव अमरेंद्र आर्य ने कहा की बेरोजगारी और महंगाई से जनता का हाल-बेहाल है।
न तो सरकारी नौकरी न ही किसी तरह का कोई रोजगार केवल और केवल अपनी बातों में एवं झूठे ख्वाब दिखाकर राजनैतिक रोटी सेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी लगातार करती आई है। इनको सत्ता से बाहर करने का सही समय आ गया है। जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। आयोजक लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने प्रदेश अध्यक्ष का 51 किलो की माला अंगवस्त्र एवं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। राहुल ने कहा लोहिया के विचारों पर चलकर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष को हम सब पुन: मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में डॉ.राम करन निर्मल की संस्तुति पर विवेक सोनकर, मो. अजीज को जिला उपाध्यक्ष लोहियावाहिनी, शोएब अली को जिला सचिव का मनोनयन पत्र देकर संगठन में शामिल किया गया। इस दौरान फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष अंकित यादव, नगर अध्यक्ष ओमेन्द्र लोधी पंकज, अमन अंजुम, लकी यादव आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।