शिकवे भूल फिर एक साथ रहने को राजी 34 जोड़े
Unnao News - उन्नाव में रविवार को एसपी के निर्देशन में एक सफल पारिवारिक सुलह अभियान चलाया गया। महिला हेल्प डेस्क पर विवादित दंपतियों की काउंसलिंग की गई। कुल 34 दंपतियों ने बिना विवाद साथ रहने का वादा किया। इस...

उन्नाव। एसपी के निर्देशन व एएसपी दक्षिणी के नेतृत्व में रविवार एक सफल पारिवारिक सुलह अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थानों की महिला हेल्प डेस्क में विवादित दंपतियों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। जिसमें महिला थाना से 8, परिवार परामर्श केंद्र से 7, अचलगंज, गंगाघाट और सोहरामऊ थाने से 3-3, सफीपुर, फतेहपुर चैरासी और औरास थाने से 2-2, तथा कोतवाली सदर, बिहार, बांगरमऊ और बेहटामुजावर थाने से 1-1 जोड़ों के विवाद सुलझाए गए। सभी चौतीस दंपतियों ने बिना विवाद साथ रहने का वादा किया। इस सफल अभियान में डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. अवसार अली, डॉ. सगीर अहमद समेत कई परिवार परामर्शदाताओं का योगदान रहा। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, कोतवाली सदर के अवनीश सिंह और गंगाघाट के प्रमोद मिश्र शामिल थे। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।