आगरा में ईद की नमाज के लिए मस्जिदों का समय तय, यहां देखें पूरी लिस्ट
बकरीद की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा शांति से ईद मनायी जाएगी। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ेंगे। सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं होगी।

बकरीद की तैयारियों को लेकर ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा शांति से ईद मनायी जाएगी। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ेंगे। सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी नहीं होगी। कुर्बानी तीन दिन तक चलेगी। जिसमें बकरे और भैंस की ही कुर्बानी दी जाएगी। अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बकरीद के तीन दिन 7, 8 और 9 जून को पूरे दिन पानी की व्यवस्था सुचारू रखी जाए।
हिंदुस्तानी बिरादरी के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए शासन, प्रशासन को विश्वास दिलाया कि ईद पर ताजनगरी की सांप्रदायिक एकता नजर आएगी। इस मौके पर हाजी कदीर, हाजी चांद, अदनान कुरैशी, हाजी पापू, मोहम्मद रईस हाजी, उन्ना कामरान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
ये रहेगा मस्जिदो में नमाज और खुत्बे का समय
शाही ईदगाह | 6.45 सुबह | - |
ईदगाह नगला मेवाती | 7.00 सुबह | 1.20 दोपहर |
शाही जामा मस्जिद | 7.15 सुबह | 1.30 दोपहर |
शाही मस्जिद, कटरा नील | 7.30 सुबह | 1.35 दोपहर |
बड़ी मस्जिद, शहीद नगर | 7.15 सुबह | 1.30 दोपहर |
कासीम वाली मस्जिद | 8.00 सुबह | 2.00 दोपहर |
मस्जिद मोतमिद खां, माल का बाजार | 7.45 सुबह | 1.30 दोपहर |
अकबरी मस्जिद, किनारी बाजार | 6.45 सुबह | 12.50 दोपहर |
बाबरी मस्जिद, जमुना पार | 7.45 सुबह | 1.45 दोपहर |
शाही मस्जिद, लोहा मंडी | 7.45 सुबह | 1.35 दोपहर |
शाही मस्जिद रफीउज्जमां, राजामंडी | 8.30 सुबह | 1.30 दोपहर |
मस्जिद ताजमहल, ताजगंज | 7.00 सुबह | 1.00 दोपहर |
शाही मस्जिद कलां, साबुन कटरा | 8.00 सुबह | 1.45 दोपहर |
नूरी मस्जिद, नूरी दरवाजा | 8.00 सुबह | 1.45 दोपहर |
मस्जिद सुल्तान परवेज, कश्मीरी बाजार | 10.00 सुबह | - |
ईदगाह-जामा मस्जिद मार्गों पर होगी विशेष सफाई, गट्टों की होगी मरम्मत
बकरीद को देखते हुए नगर निगम ने शहरभर में सफाई, प्रकाश और जलापूर्ति को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ईदगाह, जामा मस्जिद और अन्य प्रमुख स्थलों की ओर जाने वाले मार्ग गड्डा मुक्त हों और साफ-सफाई में कोई कोताही न हो। कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अपशिष्टों की तत्काल सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएंगी, जो 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। जलकल विभाग को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तीन दिनों तक बिना रुकावट जल सेवा मिल सके।
प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों और बाजारों में सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार व सत्येंद्र कुमार तिवारी को ओवरऑल प्रभारी नियुक्त किया है, जो सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। सभी कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पर कार्रवाई तय है। किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम 5622990100 व 1533 पर संपर्क किया जा सकता है।