15 किलो प्लास्टिक जब्त, चार हजार जुर्माना वसूला
Varanasi News - वाराणसी में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया और 4 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर...

वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गर्वन्मेंट व बेसिक्स और नगर निगम के सभी खाद्य एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों के नेतृत्व में दुर्गाकुंड, कमच्छा, मंडुआडीह, रेलवे स्टेशन, कैंट बस स्टेशन, सारनाथ, आदमपुर में चेकिंग की गई। इस दौरान 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। चार हजार जुर्माना वसूल किया गया। वहीं, नगर निगम ने कपड़े से बने झोले का भी निशुल्क वितरण किया। इसके पूर्व रैली निकाल कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।