Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsHockey Tournament in Varanasi Vivek Academy and Ambuj Academy Triumph
हॉकी: विवेक एकेडमी ने 6-0 से जीता मैच
Varanasi News - वाराणसी में विवेक एकेडमी द्वारा परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। पहले मैच में विवेक हॉकी एकेडमी ने बनारस इंडिपेंडेंट को 6-0 से हराया। दूसरे मैच में अंबुज हॉकी एकेडमी गाजीपुर...
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसीTue, 3 June 2025 05:35 AM

वाराणसी। विवेक एकेडमी की ओर से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में सोमवार को हॉकी प्रतियोगिता हुई। पहला मैच विवेक हॉकी एकेडमी और बनारस इंडिपेंडेंट के बीच खेला गया। विवेक हॉकी एकेडमी ने मैच 6-0 से जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच अंबुज हॉकी एकेडमी गाजीपुर और कैंट स्टार क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। अंबुज हॉकी एकेडमी गाजीपुर ने यह मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव थे। इस अवसर पर नवीन सिंह बबलू, योगेश सिंह, शशिकांत, सुरेंद्र गौड़, सौरभ गुप्ता, सुधीर सिंह, अजहर अब्बास आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।