शहर से देहात तक कट रही बत्ती
Varanasi News - वाराणसी में विद्युत व्यवस्था में लगातार समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित समय के अनुसार भी बिजली नहीं मिल रही है। पूर्वांचल डिस्कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, कई फीडरों पर 2 से...

वाराणसी, हिटी। शहर से गांव तक विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। गांव में तो शेड्यूल के अनुसार भी बिजली नहीं मिल रही है। जहां मिल रही है वहां ट्रिपिंग परेशान किए है। हालांकि, पूर्वांचल डिस्कॉम का दावा है कि शहर में भरपूर बिजली आपूर्ति हो रही है। लेकिन सूरत-ए-हाल दीगर है। पूर्वांचल-डिस्कॉम की 6 से 8 जून तक की फीडर आउटेड डैशबोर्ड रिपोर्ट के अनुसार पूर्वांचल में 1587 फीडरों से औसतन दो घंटे कम आपूर्ति हुई। उक्त फीडर से जुड़े लोगों को 18 से 21 घंटे ही बिजली मिली। 538 फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई।
इन्हें 12 से 18 घंटे ही बिजली मिली। वहीं, शहरी इलाके के फीडरों से भी कटौती हुई। 107 फीडर से 22 घंटे ही सप्लाई हुई। मछदोरी डिविजन के उपकेंद्रों से तो खूब कटौती हो रही है। हरतीरथ में शनिवार रात 12 बजे गुल हुई बत्ती करीब दो घंटे बाद आई। सारनाथ के घुरहूपुर में शनिवार रात करीब एक बजे बिजली कट गई तो रविवार सुबह दोबारा शिकायत पर बहाल हुई। चौकाघाट उपकेंद्र से कटौती हुई। दोपहर बाद ट्रिपिंग से बिजली का आना जाना बना रहा। ढाई घंटे से बंद है रमना फीडर रोहनिया संवाद के अनुसार करसड़ उपकेंद्र का रमना फीडर रविवार सुबह करीब 10 बजे से करीब ढाई घंटे बंद रहा। पिंडरा संवाद के अनुसार पिंडरा उपकेंद्र रोज 2 से 3 घंटे की कटौती हो रही है। बड़ागांव में लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग 2 से ढाई घंटे की कटौती हो रही। आठ घंटे में बदला ट्रांसफार्मर पिंडरा। गजोखर गांव में शनिवार को 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। विधायक डॉ.अवधेश सिंह से शिकायत करने पर जल ट्रांसफॉर्मर बदला गया। ग्रामीण राजू सिंह और विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 2 बजे गांव का 63 केबीए ट्रांसफॉर्मर जल गया। सुबह 7 बजे विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब विधायक को जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।