पेनाल्टी स्ट्रोक में विवेक सिंह हॉकी एकेडमी 5-4 से विजयी
Varanasi News - वाराणसी में 17वीं रात्रिकालीन 7-ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। पुरुषों में विवेक सिंह हॉकी एकेडमी ने पूर्वोत्तर रेलवे को 5-4 से हराया। महिला वर्ग में भी विवेक सिंह हॉकी एकेडमी ने शिवपुर को...

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शिवपुर मिनी स्टेडियम में 17वीं रात्रिकालीन 7-ए साइड प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मैच खेले गये। पुरुष वर्ग का मैच आखिरी समय तक चला। पेनाल्टी स्ट्रोक में विवेक सिंह हॉकी एकेडमी ने पूर्वोत्तर रेलवे को 5-4 से हरा दिया। दोनों के बीच मैच में दूसरे हाफ तक स्कोर 2-2 था। इसके बाद पेनाल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया, जिसमें विवेक सिंह हॉकी एकेडमी की टीम ने बाजी मारी। विजेता टीम की ओर से विशाल सिंह और समर्थ प्रजापति ने दो-दो, विशाल ने एक गोल किए। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मनीष ने दो, अतुलदीप सिंह, गोविंद ने एक-एक गोल किए।
विवेक सिंह हॉकी एकेडमी की टीम में कप्तान सुमित कुमार, गोलकीपर प्रशांत चौहान, सुशील सिंह, विशाल वर्मा, किशन सिंह, विशाल सिंह, समर्थ प्रजापति, नागेंद्र कुमार, सुजीत कुमार थे। पूर्वोत्तर रेलवे की टीम में कप्तान अतुलदीप सिंह, गोलकीपर राजविजय, अजय, पंकज, अंबिका, अमित कुमार, गोविंद, संजय यादव, मनीष थे। उधर महिला वर्ग में विवेक सिंह हॉकी एकेडमी हरहुआ ने शिवपुर को 4-1 से पराजित किया। विजयी टीम की रश्मि और मनीषा ने दो-दो गोल किये। शिवपुर से पायल सोनकर ने गोल किया। महिलाओं में विवेक हॉकी एकेडमी हरहुआ की टीम में वर्षा सिंह, मधु, कविता विश्वकर्मा, रश्मि पटेल, बबिता पाल, मान्या, वर्षा पाल, मनीषा पटेल, अंशिका पटेल थीं। महिलाओं में विवेक हॉकी एकेडमी शिवपुर की टीम में अंशिका वर्मा, प्रज्ञा पटेल, पुष्पांजलि सोनकर, पायल सोनकर, वंदना पटेल, कंचन कुमारी, नैंसी, विभा कटियार, यश्वी पांडेय थीं। विजेता टीमों को विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लई ने पुरस्कृत किया। ओलंपियन राहुल सिंह, प्रशांत सिंह, सतनाम सिंह, गौरीशंकर सिंह, रामललित सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, राजन सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।