Car Accident in Jainti 2 Dead 1 Injured in 200-Meter Gorge जैंती में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsCar Accident in Jainti 2 Dead 1 Injured in 200-Meter Gorge

जैंती में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

जैंती में बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी आ रही एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक पान सिंह बिष्ट और पूर्व सैनिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSun, 8 June 2025 01:49 PM
share Share
Follow Us on
जैंती में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

जैंती। बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी को आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह वाहन चालक 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट पुत्र स्व शिव सिंह बिष्ट निवासी बक्सवाड़ जैंती के साथ 57 साल के पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह करायत पुत्र स्व जगत सिंह निवासी ग्राम सुरचौरा जैंती और 19 साल का राहुल राय पुत्र हरीश राय निवासी बक्सवाड़ जैंती की ओर जा रहे थे। इस बीच चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। देखते ही देखते कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही लमगड़ा एसओ राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर तीनों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे में चालक पान सिंह और पूर्व सैनिक मेहरबान सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल को उपचार के लिए लमगड़ा अस्पताल भर्ती किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।