अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी ने किया लोगों का सम्मान
कांग्रेस पार्टी ने डॉ आंबेडकर जयंती पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने समारोह में भाग लिया। सम्मानित होने वालों में विभिन्न पार्षद और स्थानीय...
कांग्रेस पार्टी ने डॉ आंबेडकर जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सम्मानित होने वाले गणमान्य लोगों की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही सभी से समाज के लिए कार्य करने की अपील की। सम्मान समारोह में राजपुर, भयारखोला, ओडखोला, जोशीखोला राजपुर, मल्ला राजपुर के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज रहे। सम्मानित होने वालों में पार्षद अनूप भारती, पार्षद मुकेश कुमार 'डैनी', पार्षद रीना टम्टा, पार्षद दीपक कुमार, पार्षद तुलसी देवी, पार्षद प्रदीप कुमार, पार्षद नवीन कुमार, पार्षद एड इंतहखाब आलम कुरैशी, सुनील कुमार बाल्मीकि, वरिष्ठ कोंग्रेसी निजाम कुरैशी, फूल चंद्र महर, जगदीश लाल, देवेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, गोविन्द लाल, रोहताश लाल, महेंद्र लाल थे।
मौके पर एड महेश चंद्र, डॉ मनोज जोशी, तारा चंद्र जोशी, अनु जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, पूरन रौतेला, तारा चंद्र साह, परितोष जोशी, नीरज पवार, सुमित कुमार, मयंक मोहन, हेम सती, रोहन कुमार, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार, मुकुल चौहान, केवल, मनोज पवार, संजू कुमार, चन्दन भारती, दर्शन, विजय कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।