Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsShat Chandi Mahayagya and Bhagwat Gyaan Yagya at Binsar Mahadev Temple
स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव में शतचंडी महायज्ञ जारी
स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ चल रहा है। श्रद्धालु दूर-दूर से आ रहे हैं। महंत गोवर्धन गिरी महाराज की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। मंगलवार को...
Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाMon, 9 June 2025 10:57 PM

स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ जारी है। नियमित रूप से दूर दराज क्षेत्रों से यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पीठाधीश्वर महंत गोवर्धन गिरी महाराज के नेतृत्व में यहां तमाम धार्मिक अनुष्ठान किए गए। चंद्रशेखर करगेती और दीपा करगेती यजमान की भूमिका निभा रहे हैं। कल मंगलवार को पाठ, हवन होगा। बुधवार को पूर्णाहूति के साथ विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।