Someshwar Villagers Protest Against Administration Over Disaster Management Issues आपदा प्रभावित सूपाकोट के लोगों का अल्मोड़ा में प्रदर्शन, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsSomeshwar Villagers Protest Against Administration Over Disaster Management Issues

आपदा प्रभावित सूपाकोट के लोगों का अल्मोड़ा में प्रदर्शन

अल्मोड़ा के सोमेश्वर के सूपाकोट के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पिछले साल आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण में प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मलबे...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाThu, 8 May 2025 12:48 PM
share Share
Follow Us on
आपदा प्रभावित सूपाकोट के लोगों का अल्मोड़ा में प्रदर्शन

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के सूपाकोट के ग्रामीणों ने गुरुवार को मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि बीते साल आठ मई को ही सूपाकोट में आपदा आई थी। आपदा में गांव का प्राचीन नौला जमीदोज हो गया था। इसका ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से पुनर्निर्माण किया। गधरे की निकासी का मार्ग बह जाने से पानी घरों में घुस रहा है। गधेरे से संयुक्त परिवार के तीन घरों को खतरा बना हुआ है। बारिश से पूर्व चारों ओर बिखरे मलबे को नहीं हटाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांगों का संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। यहां रिटायर्ड लेखा अधिकारी रमेश पाण्डे, देवेंद्र उप्रेती, दीप चंद्र पांडे, तारू तिवारी, मोहित पाठक, दीप चंद्र पांडे, प्रेमा पांडे आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।