District Officials Honored for Outstanding UCC Registration Performance यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य में छह सब रजिस्ट्रार सम्मानित, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsDistrict Officials Honored for Outstanding UCC Registration Performance

यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य में छह सब रजिस्ट्रार सम्मानित

जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सम्मानित किया। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को प्रेरित करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 29 April 2025 04:19 PM
share Share
Follow Us on
यूसीसी पंजीकरण में उत्कृष्ट कार्य में छह सब रजिस्ट्रार सम्मानित

जिले में यूसीसी पंजीकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, सब रजिस्ट्रार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य कर्मचारियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर इसी तरह का उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से संवाद किया और बेहतर पंजीकरण संख्या प्राप्त करने के लिए उनकी कार्य रणनीतियों के बारे में जानकारी ली। सम्मानित होने वालों में विकासखंड गरुड़ के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सब रजिस्ट्रार तनुज अवस्थी शामिल हैं, जिन्होंने 332 पंजीकरण किए। गरुड़ से ही हेमा जोशी ने 239 और नारायण सिंह ने 228 पंजीकरण पूरे किए। बागेश्वर विकासखंड से गौरव कुमार सिंह को 191 पंजीकरण के लिए सम्मानित किया गया। कपकोट विकासखंड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/सब रजिस्ट्रार बसंत बल्लभ ने 130 और देवेंद्र गढ़िया ने 172 लोगों का पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या और ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।