Katyur Festival Cultural Extravaganza with Local Artists and Competitions फौजी ललित जोशी, जितेंद्र, गोविंद के गीतों पर झूमे दर्शक, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsKatyur Festival Cultural Extravaganza with Local Artists and Competitions

फौजी ललित जोशी, जितेंद्र, गोविंद के गीतों पर झूमे दर्शक

कत्यूर महोत्सव में लोगों का उत्साह देखने को मिला। लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी और दर्शकों ने रात भर थिरका। रितु एंड टीम ने कुमाऊंनी परिधान प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। महोत्सव में विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरMon, 14 April 2025 04:04 PM
share Share
Follow Us on
फौजी ललित जोशी, जितेंद्र, गोविंद के गीतों पर झूमे दर्शक

कत्यूर महोत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। महोत्सव में लोक कलाकारों ने चार चांद लगा दिए। शनिवार देर रात तक दर्शक गीतों में थिरकते रहे। फौजी ललित मोहन जोशी, जितेंद्र तुमक्याल, गोविंद गोस्वामी और रितु ढौडियाल ने दर्शकों की फरमाइश भी पूरी की। रविवार को मेलास्थल में लगे स्टॉलों पर खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार की रात स्टार नाइट में रितु ढोंडियाल ने मेरे सैंया हैं गरुड़ के हीरो गीत जब शुरू किया तो पंडाल में बैठे लोग अपने स्थान पर थिरकने लगे। लोगों की मंशा को भांपते हुए कलाकारों ने कुमाउंनी, नेपाली तथा गढ़वाली गीतों की झड़ी लगा दी। इसके बाद जितेंद्र तुमक्याल ने रियुड़ी किले ल्याहली रुमालि गांठ में आदि गीत गाए। इसके बाद फौजी ललित मोहन जोशी ने मंच संभाला उन्होंने टक, टका, टक कमला बाटुलि लगए, परदेश मुलुक मैं घर बुलैये गीत से कार्यक्रम शुरू किया। सायंकालीन भजन संध्या में सभासद प्रदीप के भजनों पर मेलार्थी मंत्र मुग्ध हो गए। कत्यूर महोत्सव में बॉलीबाल प्रतियोगिता भी कराई गई। विभिन्न नव युवक मंगल दल के युवा वालीबाल में प्रतिभाग कर रहे हैं।

रितु एंड टीम को मिला पहला स्थान

गरुड़। कत्यूर महोत्सव में उत्तराखंड के परिधान पर हुई प्रतियोगिता। महिलाओं ने किया प्रतिभाग। मज़कोट की रितु एंड टीम ने जीता पहला इनाम, गढ़वाल और कुमाऊं की संस्कृति का प्रदर्शन किया। मज़कोट गांव की रितु कोहली और उनकी टीम ने कुमाऊंनी परिधान प्रतियोगिता में पारंपरिक घाघरे, पिछोड़े, नथ, ग्लोबंद पहन कर कुमाऊं और गढ़वाल की व्यापक संस्कृति की झलक एक चाचरी गायन कर किया, ओ देवी भगवती देवी दैंण है जाए, चाचरी को दर्शकों ने खूब सराहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।