बागेश्वर के लोग पानी संकट से जूझ रहे
- मंडलसेरा, बिलौना व तहसील मार्ग में पानी का संकट - आधा किमी दूर से

बागेश्वर। बारिश से बागेश्वर जिला मुख्यालय की सड़कें तो तरबतर हैं, लेकिन लोगों के हलक सूखे हैं। नलों में पानी नहीं आने से मंडलसेरा, बिलौना तथा तहसील मार्ग क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। लोग आधा किमी दूर से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मंडलसेरा के लिए बनी पेयजल योजना का शुभारंभ अभी तक नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी कई बार इसे शुरू करने के निर्देश महकमे को दे चुके हैं। मंडलसेरा का भाना नौला 15 दिन पहले सूख गया है। इसके अलावा अन्य स्रोतों में भी पानी कम होने लगा है। क्षेत्र के लिए बनी पेयजल योजना शुरू नहीं हो पा रही है।
इस कारण लोग पानी के लिए सुबह से परेशान रहते हैं। रविवार को पानी की खपत बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती है। मंडलसेरा के अलावा बिलौना, तहसील मार्ग में परेशानी बनी हुई है। लोग सुबह से पानी की व्यवस्था में जुट जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।