BJP Holds Shaurya Tiranga Rally in Gairsain to Celebrate Operation Sindoor Success गैरसैंण में निकली तिरंगा शौर्य रैली, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsBJP Holds Shaurya Tiranga Rally in Gairsain to Celebrate Operation Sindoor Success

गैरसैंण में निकली तिरंगा शौर्य रैली

गैरसैंण नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने भारतीय सेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय दिया। रैली में कार्यकर्ताओं ने आंतकवाद और पाकिस्तान के...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीWed, 21 May 2025 03:25 PM
share Share
Follow Us on
गैरसैंण में निकली तिरंगा शौर्य रैली

गैरसैंण नगर में बुधवार को भाजपा नगर एवं चांदपुर गढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष दर्जाधारी वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ के नेतृत्व में शौर्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर दर्जाधारी गौड़ ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का श्रेय भारतीय सेना को दिया। गैरसैंण तिराहे से मुख्य बाजार होती हुए रैली पुन: उसी स्थान पर संपन्न हो गयी। रैली के दौरान तिरंगा झंड़ा लहराते हुये कार्यकर्ता आंतकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, आदि के नारे लगा रहे थे। इस रैली में प्रमुख शशि सौरियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष हुकम सिंह नेगी, चांदपुर गढ़ी मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा, मनोज चौहान, लक्ष्मी रावत, पूर्व नपंअ गंगा पंवार, जिपंस विनोद नेगी, मंगल नारायण, ममता नेगी, राजे सिंह, पृथ्वी बिष्ट, दिनेश गौड़, विरेन्द्र टम्टा, राजेन्द्र शाह, हीरा फनियाल, नारायण नेगी,, महेशानंद,, मोहन सिंह, बागेन्द्र लाल,लाजवंती गौड़,, रमेश सौरियाल, नवीन पुजारी आदि कई कार्यकर्ता सामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।