Nanda Devi Raj Jat Yatra Preparations Reviewed by Education Health Cooperation Minister नन्दादेवी राज यात्रा के लिए निर्माण कार्य स्थाई हों: रावत, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsNanda Devi Raj Jat Yatra Preparations Reviewed by Education Health Cooperation Minister

नन्दादेवी राज यात्रा के लिए निर्माण कार्य स्थाई हों: रावत

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए और कहा कि श्रद्धालुओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीSat, 17 May 2025 03:07 PM
share Share
Follow Us on
नन्दादेवी राज यात्रा के लिए निर्माण कार्य स्थाई हों: रावत

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आगामी नन्दादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने यात्रा के सफल संचालन को लेकर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने यात्रा तैयारियों को लेकर सचिव कार्मिक से दूरभाष से वार्ता कर शीघ्र मेलाधिकारी और उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग व थराली की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उसी के हिसाब से सारी व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को नन्दा राजजात की एसओपी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जो भी निर्माण किया जाए वो स्थायी प्रकृति के हों ताकि उनका अन्य कामों में भी इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने यात्रा मार्ग पर प्रीफेब्रीकेटेड शौचालय,पेयजल व्यवस्था हेलीपेड व पार्किग को लेकर शीघ्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए ताकि समय से सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जा सके। यात्रा मार्ग के मन्दिरों के हक हकूकधारियों व जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से विद्यालयों की स्थिति और शिक्षकों की रिक्तियों को लेकर जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य विभाग में पदो व तैनाती को लेकर जानकारी ली। इस दौरान राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व विधायक राजेन्द्र भण्डारी, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।