Champawat Launches Massive Plantation Drive on World Environment Day पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे , Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsChampawat Launches Massive Plantation Drive on World Environment Day

पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। डीएम नवनीत पांडे के अनुसार, यह कार्यक्रम जन जागरूकता को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय चेतना से जोड़ने के लिए है। सभी सरकारी,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतTue, 3 June 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता के साथ ही जन जागरुकता कार्यक्रम होंगे। जिले के हर बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य जनमानस को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ना और सहभागिता के माध्यम से स्थायी प्रयासों को बढ़ावा देना है। जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों, नागरिक समाज संगठनों, स्वयं सहायता समूहों एवं विद्यालयों/महाविद्यालयों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नौलों एवं जलाशयों की सफाई, पर्यावरण व मतदाता शपथ, रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में होगा। निकाय क्षेत्रों, पूर्णागिरि धाम, जनपद के प्रमुख मार्गों एवं व्यूपॉइंट्स पर भी अभियान चलाया जाएगा।

कार्यक्रमों के संचालन के लिए डीएफओ नवीन चंद्र पंत को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।