Venus Shukra Nakshatra Parivartan horoscope rashifal future predictions शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Shukra Nakshatra Parivartan horoscope rashifal future predictions

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Shukra Nakshatra Parivartan : ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। 13 जून को शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक से धन लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। वाणी में सौम्यता आएगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। ज्ञान की प्राप्ति होगी। अध्यात्म में मन लगेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आध्यात्मिक बने रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को बहुत लाभ होगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 जून का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!