Food Poisoning at Wedding Ceremony in Lohaghat All 108 Patients Safe खीड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार पांच लोग और अस्पताल में भर्ती, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsFood Poisoning at Wedding Ceremony in Lohaghat All 108 Patients Safe

खीड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार पांच लोग और अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट, संवाददाता। गुमदेश क्षेत्र के खीड़ी तोक में विवाह समारोह के दौरान फूड प्वाइजनिंग से सभी 108 बीमारों की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग ल

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 1 June 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
खीड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार पांच लोग और अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट गुमदेश क्षेत्र के खीड़ी तोक में विवाह समारोह के दौरान फूड प्वाइजनिंग से सभी 108 बीमारों की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। रविवार को भी फूड प्वाइजनिंग के शिकार पांच लोग उप जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। विकासखंड लोहाघाट के खीड़ी तोक में शादी की दावत खाने के बाद शनिवार को लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। जिसमें फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को पेट दर्द, सिर दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खीड़ी गांव जाकर 108 लोगों का उपचार कर दवाओं का वितरण किया।

रविवार को उप जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि खीड़ी गांव में फूड प्वाइजनिंग के शिकार सभी मरीजों की हालत सामान्य हो गई है। उप जिला अस्पताल में रविवार को भी पांच अन्य पांच लोग भर्ती किए गए हैं। जिनमें कलावती देवी (38) निवासी खीड़ी, माधवी देवी (36) निवासी खीड़ी, मनोज (41) धौनी शिलिंग, भावना (32) खीड़ी और चंचल (19) निवासी खीड़ी शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को भर्ती पांच मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि खीड़ी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अतिरिक्त दवाओं का स्टाक भी रखा गया है। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।