Former Governor Bhagat Singh Koshyari Visits Champawat Pays Tributes and Connects with BJP Workers चम्पावत पहुंचे पूर्व राज्यपाल कोश्यारी, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsFormer Governor Bhagat Singh Koshyari Visits Champawat Pays Tributes and Connects with BJP Workers

चम्पावत पहुंचे पूर्व राज्यपाल कोश्यारी

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी चम्पावत दो दिनी दौरे पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश पांडेय के निधन पर शोक जताया और त्रिलोक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 12 March 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
चम्पावत पहुंचे पूर्व राज्यपाल कोश्यारी

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी दो दिनी दौरे पर चम्पावत पहुंचे। बीते मंगलवार देर सायं सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यपाल का स्वागत किया। बीते मंगलवार को पूर्व राज्यपाल कोश्यारी चम्पावत पहुंचे। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बुधवार सुबह कोश्यारी पवेत गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शिक्षा भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश पांडेय के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद कोश्यारी ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक गिरी के आवास में पहुंच कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। बाद में कोश्यारी शांत बाजार स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडेय के आवास में पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी माता चंद्रा देवी की कुशल क्षेम जानी। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मुकेश कलखुड़िया, हरीश मिश्रा, हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।