Tree Plantation Campaign on World Environment Day in Champawat पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsTree Plantation Campaign on World Environment Day in Champawat

पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे

चम्पावत में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ना है। इस अवसर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतWed, 4 June 2025 11:26 AM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण दिवस पर हर बूथ में लगाए जाएंगे 10 पौधे

चम्पावत। विश्व पर्यावरण दिवस पर चम्पावत में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिले के हर बूथ पर 10 पौधे लगाए जाएंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि कार्यक्रमों का उद्देश्य जनमानस को पर्यावरणीय चेतना से जोड़ना और सहभागिता के माध्यम से स्थायी प्रयासों को बढ़ावा देना है। जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय कार्यालयों, नागरिक समाज संगठनों, स्वयं सहायता समूहों एवं विद्यालयों/महाविद्यालयों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नौलों एवं जलाशयों की सफाई, पर्यावरण व मतदाता शपथ, रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।