टिहरी में स्थापित हो आईआईटी रुड़की का पर्वतीय कैंपस
विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी रुड़की के पर्वतीय कैंपस के रूप में संचालित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि हस्तान्तरित करने...

संस्थान को तत्काल भूमि हस्तान्तरित करने की पूरी हो कार्रवाई सुरक्षा दीवार समेत अनधिकृत निर्माण को तत्काल हटाया जाए देहरादून, मुख्य संवाददाता। विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेज कर टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी रुड़की के पर्वतीय कैंपस के रूप में संचालित करने की मांग दोहराई। कहा कि इसके लिए सबसे पहले संस्थान को भूमि हस्तान्तरित करने की कार्रवाई पूरी की जाए। सुरक्षा दीवार समेत अनिधकृत निर्माण को हटाया जाए। किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी हाइड्रो कालेज को आईआईटी रुड़की के पर्वतीय कैंपस में बदलने से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तेजी के साथ पूरा किया जाए।
इस मांग पर सकारात्मक रुख भी दिखाया गया था। अभी तक संस्थान को भूमि हस्तान्तरित नहीं हो पाई है। संस्थान के नाम पर भूमि हस्तान्तरित न होने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संस्थान की सुरक्षा दीवार तक नहीं है। संस्थान की सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। अनधिकृत निर्माण को तत्काल हटाया जाए। सीवरेज लाइन से जुड़े कामों को भी तेजी के साथ पूरा कराया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।