Plantation Drives Mark World Environment Day at Various Universities पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक: प्रो सुरेखा डंगवाल, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsPlantation Drives Mark World Environment Day at Various Universities

पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक: प्रो सुरेखा डंगवाल

दून विश्वविद्यालय, एमकेपी इंटर कॉलेज और जिज्ञासा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 5 June 2025 04:45 PM
share Share
Follow Us on
पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक: प्रो सुरेखा डंगवाल

दून विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने प्रथम पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यावरण के प्रति सभी की संवेदनशीलता जरूरी है। इस दौरान विवि परिसर में दो दर्जन से अधिक देशी व पुष्पीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का समन्वयन पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन विद्यालय के प्रोफेसर एवं डीन डॉ सुरेंद्र सिंह सुथार ने किया। समारोह का समापन प्रतिभागियों को जैव विविधता के संरक्षण, अपशिष्ट में कमी और जलवायु सहनशील गतिविधियों को अपनाने की शपथ के साथ हुआ।

इस दौरान प्रो एचसी पुरोहित, प्रो आरपी ममगाईं, कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, डॉ विपिन सैनी, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ विजय श्रीधर और डॉ विपुल गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे। एमकेपी में रोपे 55 पौधे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एमकेपी इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया गया। जिसमें स्कूल के 46 एनसीसी कैडेट्स ने जामुन,आँवला, चीकू व नीम आदि के 55 पौधे रोपे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पौधारोपण का संदेश भी दिया। इस दौरान कैडेट राधिका शर्मा, रियल, अलीना,दिव्या राणा, तमन्ना तथा कार्यकम अधिकारी लेफ्टिनेंट विनीत खरक्वाल उपस्थित रहीं। पर्यावरण सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी जिज्ञासा विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर के हेड डा. फ़ैसल एवं स्कूल ऑफ़ लिबरल आर्ट्स की डीन डा. मीनाक्षी वर्मा ने पर्यावरण दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्थान में चिनार, कनक चंपा, गुलमोहर, कपूर सहित विभिन्न वृक्ष लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी एवं शपथ ली गई। कार्यक्रम में कुलपति डा. शंकर रामामूर्ति ,रजिस्ट्रार राजीव कुमार, डीन रिसर्च डा. मनीष शर्मा, फाइनेंस ऑफिसर अनूप चतुर्वेदी, एच आर योगेश नंदा, जीएम प्रोजेक्ट्स हरकीरत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। पर्यावरण संरक्षण की चेतना आवश्यक: प्रो कौशल कुमार डीएवी पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन कमेटी की ओर से पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रोफेसर कौशल कुमार ने कहा कि पर्याववरण संरक्षण के लिए जन चेतना जरूरी है। मिलकर ही ये होगा। कार्यक्रम में पूर्व जिला संयोजक भाजपा बिजनौर, सुभाष वाल्मीकि,संयोजक डॉक्टर आरके पाठक,प्रो. अशोक श्रीवास्तव ,मुख्य नियंता डॉक्टर राजेश पाल,डा. अनूप मिश्रा, डॉ ओनीमा शर्मा, डॉ विनीत बिश्नोई डॉ अतुल सिंह , सहित कई लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।