सोशल मीडिया पर दोस्ती 16 साल की नाबालिग के साथ गंदा खेल, नैनीताल में संबंध बनाने के बाद शर्मनाक हरकत
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरेपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की की दोस्ती लालकुआं निवासी एक लड़के से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।

उत्तराखंड के में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती कर एक लड़के ने शर्मनाक हरकत की। आरोप है कि पीड़िता को होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी लड़के ने पीड़िता को धमकी भी दी। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी लड़का फरार है। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़के को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद बहलाकर शारीरिक संबंध बना लिए।
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरेपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की की दोस्ती लालकुआं निवासी एक लड़के से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। जनवरी में युवक ने उसे मिलने के लिए हल्द्वानी बुलाया था। आरोप है कि लड़के ने एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद युवक बार-बार उस पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने मना किया तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने लालकुआं निवासी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।