Aryaman Vikram Birla Institute Students Shine at Abhyuday 2025 in Haldwani बिरला स्कूल के छात्रों ने जीते पुरस्कार, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsAryaman Vikram Birla Institute Students Shine at Abhyuday 2025 in Haldwani

बिरला स्कूल के छात्रों ने जीते पुरस्कार

हल्द्वानी में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के छात्रों ने अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित अभ्युदय 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 53 छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 11 June 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
बिरला स्कूल के छात्रों ने जीते पुरस्कार

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग के छात्रों ने अशोक हॉल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल मजखाली में आयोजित अभ्युदय 2025 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के 53 छात्रों ने प्रतिभाग किया। स्कूल के छात्रों ने लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, वेस्टर्न डांस, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में पहला जबकि इंग्लिश कॉमेडी, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, मेहंदी, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग, रील मेकिंग में दूसरा और व्हिस्पर्स ऑफ द क्विल में तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि टेबल टेनिस में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।