Congress Training Camp Concludes in Haldwani Empowering Workers with Skills and Ideology कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCongress Training Camp Concludes in Haldwani Empowering Workers with Skills and Ideology

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिला एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर स्वराज आश्रम में आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 16 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन

हल्द्वानी। नैनीताल जिला एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वराज आश्रम में आयोजित दो दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, जनसंपर्क, कौशल विकास और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी नवप्रभात ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से समाज सेवा, अनुशासन और जनहित के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रशिक्षक मृणाल पंत और सीता राम लांबा ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास, संवाद कला और सामुदायिक समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। यहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, मनोज शर्मा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, अशोक जोशी, धर्मेंद्र शर्मा, डॉ.भावना भट्ट, खष्टी बिष्ट, सुमित लोहनी, सुहैल सिद्दीकी, तारा नेगी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।