किसानों ने चेतावनी रैली के लिए तैयारी बैठक की
हल्द्वानी में 27 मई को प्रस्तावित चेतावनी रैली के लिए बागजाला में बैठक हुई। वन विभाग के नोटिस वापस लेने और विकास कार्यों को शुरू करने की मांग की गई। ग्रामीणों को उनकी जमीनों से बेदखल करने का विरोध...

हल्द्वानी, संवाददाता। 27 मई को हल्द्वानी में प्रस्तावित चेतावनी रैली के लिए बागजाला में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। वन विभाग के नोटिस वापस लिए जाने और ठप विकास कार्य शुरू किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर चेतावनी रैली का सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में गरीब जनता को जमीनों से उजाड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। दशकों से रह रहे बागजाला के लोगों को नोटिस भेज कर विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
ग्रामीणों को वोट डालने के अधिकार तक से वंचित किया जा रहा है। इसके खिलाफ चेतावनी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने ग्रामीणों को जमीन का मालिकाना हक देकर निमार्ण कार्य शुरू किए जाने की मांग की। बैठक में विमला देवी, वेद प्रकाश, पंकज चौहान, मीना भट्ट, डॉ. कैलाश पांडे, दौलत सिंह कुंजवाल, हरक सिंह बिष्ट, भगवती भट्ट, चन्दन सिंह मटियाली, हेमा देवी, दीपा देवी, नंदी देवी, दुर्गा देवी शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।