Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsInternational Certificate Course Concludes at Graphic Era Bhimtal
अंतराष्ट्रीय छात्र छात्राओं में सीखी कुमाउनी संस्कृति
भीमताल में ग्राफिक एरा परिसर में अंतराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने भारतीय सांस्कृतिक पर्यावरण, मेहंदी, कुमाउनी व्यंजन और नृत्य सीखे। छात्रों को हिन्दी बोलने और लिखने का...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSat, 7 June 2025 07:56 PM

भीमताल। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में अंतराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। भीमताल परिसर में आए अंतराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपराओं से संरेखित भारतीय समाज सांस्कृतिक पर्यावरण प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मेहंदी, कुमाउनी व्यंजन और कुमाउनी नृत्य को सीखा। साथ ही हिन्दी बोलने के साथ लिखना सीखा। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।