Murder Mystery Body of UP Man Found in Haldwani Forest हापुड़ निवासी चालक का था टांडा के जंगल में मिला शव, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMurder Mystery Body of UP Man Found in Haldwani Forest

हापुड़ निवासी चालक का था टांडा के जंगल में मिला शव

हल्द्वानी के टांडा जंगल में एक शव मिला, जो यूपी के व्यक्ति का था। मृतक की पहचान उसके बेटे करन ने की, जिसने हत्या का आरोप लगाया। पिता को 11 जून को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकले...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीFri, 13 June 2025 07:21 PM
share Share
Follow Us on
हापुड़ निवासी चालक का था टांडा के जंगल में मिला शव

हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। टांडा के जंगल में गुरुवार शाम को मिला शव, मैजिक वाहन चलाने वाले यूपी के व्यक्ति का था। वह रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच सवारी वाहन चलाता था। मृतक के बेटे ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। बेटे ने पिता की हत्या कर जंगल में शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि गुरुवार शाम टांडा के जंगल में एक लाश मिली थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखा और शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए।

शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचे करन नाम के युवक ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता 46 वर्षीय भुगेंद्र सिंह के रूप में की। मृतक का परिवार मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ यूपी और हाल में यूएस नगर का रहने वाला है। करन ने बताया कि उसके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति का 11 जून को फोन आया था। इसके बाद उसके पिता एक दो घंटे में लौटकर आने की बात कह बाइक पर घर से निकले थे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। शुक्रवार को अज्ञात का शव हल्द्वानी मोर्चरी में रखे होने की जानकारी मिली, तो यहां पहुंचे। मोर्चरी आकर देखा तो शव पिता का था। करन का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता की हत्या कर शव जंगल में फेंका है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।