नैनीताल में छाए घने बादल
नैनीताल में सोमवार को सुबह से घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। अब शहर का तापमान 24 से 26 डिग्री तक पहुंच चुका है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 5 May 2025 11:46 AM

नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से ही शहर में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से शहर में मौसम खराब होने के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बारिश और तेज हवाओं के चलते ठंड में भी बढ़ौतरी हुई है। बीते दिनों जहां शहर का तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच रहा था वह अब घटकर 24 से 26 डिग्री तक पहुंच चुका है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।