Police Arrests Youth Accused of Rape of Minor in Haldwani नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsPolice Arrests Youth Accused of Rape of Minor in Haldwani

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी 25 वर्षीय राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीMon, 26 May 2025 07:38 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज है। पीड़िता की मां ने बीते दिन पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि हल्द्वानी में एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ महीने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन बेटी ने पेट दर्द की बात कही तो जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को तमाम जगहों पर दबिश दी। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी को सोमवार को हल्द्वानी के खुशालपुर में उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।