Ravan s effigy burnt in Haldwani jail हल्द्वानी जेल में जलाया गया रावण का पुतला, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsRavan s effigy burnt in Haldwani jail

हल्द्वानी जेल में जलाया गया रावण का पुतला

हल्द्वानी जेल में कैदियों ने मंगलवार को रामलीला का मंचन कर अंत में रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान कैदियों ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की अनुमति के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 8 Oct 2019 08:30 PM
share Share
Follow Us on
हल्द्वानी जेल में जलाया गया रावण का पुतला

हल्द्वानी जेल में कैदियों ने मंगलवार को रामलीला का मंचन कर अंत में रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान कैदियों ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की अनुमति के बाद कैदियों ने खुद रावण का पुतला तैयार किया था।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि इस रामलीला मंचन का उद्देश्य कैदियों में मनोरंजन के साथ ही उन्हें शिक्षा देना था। कहा कि जेल में जो भी कैदी हैं, वे सभी किसी न किसी अपराध में सजा काट रहे हैं। उनका मानना है कि कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो, उसके अंदर इंसानियत जिंदा होती है। उसी को बाहर लाने के लिए रामलीला का मंचन किया गया, जिससे कि मंचन करने व देखने वाले इससे सीख ले सकें और भगवान राम के आदर्शों पर चल सकें। रामलीला मंचन के दौरान सभी कैदियों में उत्साह देखने को मिला। बताया कि रामलीला में जो रावण का पुतला जलाया गया, उसको कैदियों ने खुद अपने हाथों से बनाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।