कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी, कार्यबहिष्कार वापस लेने की अपील
हल्द्वानी में एसटीएच के उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार छठे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी 10 बजे से 12 बजे तक धरने पर बैठे रहे। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कार्यबहिष्कार समाप्त करने की अपील की है और बताया...

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता वेतन नहीं मिलने से परेशान एसटीएच के उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार छठे दिन शनिवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यबहिष्कार किया। शनिवार होने के चलते मरीज कम संख्या में पहुंचे थे। सुबह कुछ लोगों की पर्ची बनी और बिल भी काटे गए, पर 10 बजे से 12 बजे तक सभी कर्मी कार्यबहिष्कार कर गेट के सामने धरने पर बैठ गए। 12 बजे बाद दोबारा से काम पर लौट गए। कार्यबहिष्कार कर रहे उपनल कर्मचारियों से प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने कार्यबहिष्कार नहीं करने की अपील की है। मेडिकल कॉलेज की दीवार में उन्होंने अपील को चस्पा किया है।
डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि कर्मियों को वेतन दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।