Congress Protests Against Smart Meter Installation in Development Colony स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरी कांग्रेस, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsCongress Protests Against Smart Meter Installation in Development Colony

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरी कांग्रेस

- विकास कॉलोनी में लोगों की अनुमति के बिना लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों पर जताई आपत्तिस्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरी कांग्रेस स्मार्ट मीटर लगाने क

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारMon, 2 June 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में उतरी कांग्रेस

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को विकास कॉलोनी में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिना लोगों की सहमति के प्राइवेट कंपनी जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। कांग्रेसी नेता विकास कॉलोनी से किसी व्यक्ति के उन्हें फोन कर बुलाने पर मौके पर गए थे। लोगों ने बताया कि बिना अनुमति लिए प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे थे। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता से मनमाना बिल वसूलकर लूट खसोट करना चाहती है।

उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की जेब पर डाका डालने वाली इस नीति का कार्यकर्ता डटकर विरोध करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।