महानगर कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली में दून कूच
महानगर कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली में दून कूचमहानगर कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली में दून कूचमहानगर कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ रैली मे

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने देहरादून में होने वाली संविधान बचाओ रैली को कूच किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग तथा मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि संविधान की रक्षा हर कीमत पर करेंगे। युवा कांग्रेसी नेता वरुण बालियान, पार्षद सोहित सेठी, पार्षद नौमान अंसारी, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद कैलाश भटट ने कहा कि सरकार मशीनरी का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी, पार्षद सन्नी कुमार, युवा नेता अंकित चौहान, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी ने कहा कि सरकार समाज को बांटने के कार्य कर रही है। इस कारण आज देश एक बुरे हालात से गुजर रहा है। दून कूच करने वालों में जसवंत चौहान, इदरीश अंसारी, पुनीत कुमार, विमल शर्मा, मनीष गुप्ता, लक्ष्य चौहान, बादल गोस्वामी, अंकित चौधरी, मीरा रतूड़ी, रंजना, मुस्कान, डॉ. मेहरबान, अकरम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, निशा, प्रिया, चारू, बिंदु आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।