ब्रह्मलीन स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस पर निकाली शोभायात्रा
हरिद्वार, संवाददाता। ब्रह्मलीन स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस पर निकाली शोभायात्राब्रह्मलीन स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्

हरिद्वार, संवाददाता। ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस के अवसर पर भोलागिरी संन्यास आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बैण्ड बाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा आश्रम से हरकी पैड़ी होते हुए बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भोलागिरी सन्यास आश्रम के श्रीमहंत महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानंद सरस्वती ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ब्रहमलीन भोला गिरी महाराज की स्मृति में शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अध्यात्म के क्षेत्र में ब्रह्मलीन स्वामी भोलागिरी महाराज का योगदान सभी को प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आश्रम के संत सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ आश्रम की सेवा परंपरांओं को आगे बढ़ाने मे योगदान कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।