Tribute Ceremony for PM Modi s Mother Heeraben Modi at Mata Lal Devi Temple हीराबेन मोदी की स्मृति में हरिद्वार में भावांजलि, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsTribute Ceremony for PM Modi s Mother Heeraben Modi at Mata Lal Devi Temple

हीराबेन मोदी की स्मृति में हरिद्वार में भावांजलि

- सप्तसरोवर स्थित माता लाल देवी मंदिर में श्रद्धा से मनाया गया जन्मोत्सवहीराबेन मोदी की स्मृति में हरिद्वार में भावांजलिहीराबेन मोदी की स्मृति में हरि

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारWed, 18 June 2025 04:02 PM
share Share
Follow Us on
हीराबेन मोदी की स्मृति में हरिद्वार में भावांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता स्वर्गीय हीराबेन मोदी के जन्मोत्सव पर सप्तसरोवर के माता लाल देवी मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजति किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। मंदिर प्रबंधक भक्त दुर्गादास ने बताया कि हीराबेन मोदी की प्रतिमा की स्थापना पहले ही युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के कर कमलों से जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हीराबेन मोदी एक आदर्श भारतीय नारी थीं, जिन्होंने सादगी, त्याग और धर्मनिष्ठा से जीवन व्यतीत कर अपने पुत्र को राष्ट्र सेवा के लिए संस्कारित किया। कहा कि हीराबेन जैसी माताएं युग निर्माण की प्रेरणा होती हैं। उनका आशीर्वाद किसी भी पुत्र को देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।