नगर निगम में दिनभर चलती रही कानाफुसी
- निलंबित होने पर कार्यालय छोड़ानगर निगम में दिनभर चलती रही कानाफुसीनगर निगम में दिनभर चलती रही कानाफुसीनगर निगम में दिनभर चलती रही कानाफुसीनगर निगम म
Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारTue, 3 June 2025 04:39 PM

नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी सस्पेंड कर दिए गए। मंगलवार को सोशल मीडिया पर आदेश आने के बाद नगर निगम परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ था। अपने अपने अनुभागों में इस आदेश के बाद कानाफूसी का दौर जारी था। नगर निगम की भूमि घोटाले की आंच दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारियों के दामन तक भी जा पहुंची। मंगलवार को जैसे ही शासन से नगर निगम भूमि घोटाले में शामिल तीन बड़े अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी हुए। तो हरिद्वार नगर निगम में यह आदेश कुछ ही देर में एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में दौड़ते नजर आये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।