किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बेहड़ पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरमिंदर सिंह लाडी ने किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाया। लाडी...
कांग्रेस पार्टी में अपने ही नेताओं के बीच खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के करीबी माने जाने वाने हरमिंदर सिंह लाडी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने बेहड़ पर विधानसभा चुनाव में गदरपुर और रुद्रपुर की सीटों पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाने का गंभीर आरोप लगाया है। लाडी ने कहा कि बेहड़ की भाजपा से साठगांठ है। कहा कि बेहड़ ने अपने अहम के चलते अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का काम किया है।
किच्छा विधानसभा में अधिक विकास कार्य होने का यही कारण है कि किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ भाजपा से मिले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का विरोध करते हैं, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है। साथ ही हरमिंदर सिंह लाडी ने ये भी बताया कि वह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक नेता का स्वागत करते हैं और पार्टी को मजबूत बनाना उनका काम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।