काशीपुर में 11 किग्रा गांजा संग दो गिरफ्तार
काशीपुर में कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नील कंठ कॉलोनी के पास एक कार से 11 किग्रा गांजा बरामद किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संजय और सुनील शामिल हैं, जिनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस...
Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरFri, 6 June 2025 05:57 PM

काशीपुर संवाददाता। कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को 11 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों पर केस दर्ज पुलिस कोर्ट में पेशी की तैयारी कर रही है। एसआई अर्जुन सिंह, एसआई जगत सिंह शाही ने बताया कि गुरुवार रात गश्त के दौरान नील कंठ कॉलोनी के रास्ते पर एक कार की तलाशी में उसमें 11 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार सवार गढ़ीनेगी निवासी संजय पुत्र गंगा शरण, सुनील कुमार पुत्र राम कुंवर निवासी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया साथ ही कार को सीज कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।