केंद्र सरकार पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई के बीच भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस व टौल टैक्स की दरों में वृद्धि करने पर रोष व्यक्त किया है। इ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई के बीच भाजपानीत केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस व बोल टैक्स की दरों में वृद्धि करने पर रोष व्यक्त किया है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तहसील चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गुरूवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत व जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से वे नारेबाजी करते हुए तहसील चौक पहुंचे और वहां पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का लगातार उत्पीड़न कर रही है। भाजपा राज में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। हाल में रसोई गैस और टौल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि से इस बात का पता चल जाता है।
रसोई गैस के दाम में की गई वृद्धि से आम जन की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार एक ओर जहां आम जन के हित में योजनाएं बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर आवश्यक चीजों की कीमतों में लगातार वृद्धि कर झटका भी दे रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन में मनोज बिष्ट, गोपाल गुसांई, गोकुल नेगी, मनोज बिष्ट, कृपाल सिंह, प्रदीप नेगी, गबर सिंह, योगेंद्र चौहान और राजीव जखमोला सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।