Legal Awareness Against Child Abuse Event Held at Diya Divyang Sanstha बच्चों के साथ दुर्व्यवहार पर जागरूक किया, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsLegal Awareness Against Child Abuse Event Held at Diya Divyang Sanstha

बच्चों के साथ दुर्व्यवहार पर जागरूक किया

कोटद्वार के नींबूचौड़ में दिया दिव्यांग संस्था में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज रीना नेगी ने बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारSun, 18 May 2025 03:00 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों के साथ दुर्व्यवहार पर जागरूक किया

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के नींबूचौड़ स्थित दिया दिव्यांग संस्था में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर जिला जज रीना नेगी ने बच्चों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसको रोकने के लिए सभी का जागरूक होना आवश्यक है। कहा कि पोक्सो जैसा कानून होने के बाद भी व्यभिचारी जेल से छूट जा रहे हैं। नागरिकों को जागरूक होकर कानून की मदद करनी चाहिए। तालुका विधि सेवा समिति पौड़ी की प्रभारी सचिव न्यायमूर्ति सोनिया ने कहा कि दिव्यांगता के लिए कानून में विशेष प्रावधान हैं।

समाज सेवी संस्थाओं को आगे आकर दिव्यांगों की मदद करनी चाहिए। संस्था अध्यक्ष कविता मलासी ने कहा कि संस्था वर्तमान में 66 दिव्यांगों को अध्ययन करवा रही है जिनमें से 13 बच्चे मातृ पितृ विहीन हैं। कार्यक्रम में सोहनलाल, सदस्य बाल कल्याण समिति पौड़ी राकेश चंद्र बिडालिया, समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल, रोशनी कुकरेती और शिखा अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।