New Executive Committee Formed for Government Ration Dealers Association नंद किशोर बने अध्यक्ष, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsNew Executive Committee Formed for Government Ration Dealers Association

नंद किशोर बने अध्यक्ष

क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नंद किशोर को अध्यक्ष, विनोद सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, और दिनेश असवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में अन्य सदस्यों का भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारTue, 27 May 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
नंद किशोर बने अध्यक्ष

क्षेत्र के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में नंद किशोर को अध्यक्ष चुना गया है। इस संबध में मंगलवार को पदमपुर में संघ की आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नंद किशोर को अध्यक्ष, विनोद सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, दिनेश असवाल को कोषाध्यक्ष, अभिषेक नेगी को सचिव और मोहन चंद्र को मीडिया प्रभारी चुना गया। वीरेंद्र बुड़ाकोटी, सुरेंद्र घिल्डियाल, जीत सिंह रावत, शकुंतला मधवाल,राहुल उनियाल, सुनील अग्रवाल, संजय कुकरेती, विवेक शर्मा, चंद्रमोहन नेगी, पपेंद्र नेगी व कुलदीप सकलानी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।