महासंघ का पौधरोपण अभियान ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम का पौंधरोपण अभियान 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है। 332 दिन तक 52000 पौधों का रोपण किया गया। इस अभियान का नाम 'लॉन्गेस्ट कैंपेन टू प्लांट...

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम का पौंधरोपण अभियान ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। महासंघ ने नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 से जारी करने की मांग को लेकर 332 दिन तक 52000 पौधों का रोपण किया। जिसका नाम लॉन्गेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैंपलिंग रखा गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से अपनी मांगों को लेकर पौधरोपण आंदोलन किया गया। जिसमें कर्मचारियों के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाईयों के परिसर में पौंधे रोपे गए। विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह आदि शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर आंदोलन से जोड़ा गया।
आंदोलन की सराहना पर्यटकों ने भी की। गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने अपने कार्यों के साथ-साथ उपभोक्ताओं और पर्यटकों को सारी सुविधाएं प्रदान की। खाली समय में पौधरोपण करते हुए अपनी मांग को शासन तक पहुंचाया। शासन स्तर पर कई वार्ता हुईं और समस्याओं का समाधान हुआ। केएमवीएन के पूर्व एमडी डॉ. संदीप तिवारी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए वेतन की बढ़ोतरी और कई समस्याओं का समाधान किया। कहा कि कई समस्याओं का समाधान अभी दोनों निगमों के वर्तमान प्रबंधन की लेटलतीफी के कारण नहीं हो सका है। सबसे प्रमुख मुद्दा नियमितीकरण नियमावली का है। कहा कि आंदोलन और अभियान दोनों जारी रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।