Musician Mayank Kapadi Captivates Audience at London Fort with Bollywood Hits संगीतकार मयंक ने लंदन फोर्ट में दी शानदार प्रस्तुति, बांधा समा , Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsMusician Mayank Kapadi Captivates Audience at London Fort with Bollywood Hits

संगीतकार मयंक ने लंदन फोर्ट में दी शानदार प्रस्तुति, बांधा समा

संगीतकार मयंक कापडी ने लंदन फोर्ट में एक शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें दर्शकों ने झूमकर भाग लिया। उन्होंने कई लोकप्रिय बॉलीवुड गीत गाए। मयंक ने एआर रहमान के निर्देशन में संगीत सीखा और कई फिल्मों में काम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 8 June 2025 04:24 PM
share Share
Follow Us on
संगीतकार मयंक ने लंदन फोर्ट में दी शानदार प्रस्तुति, बांधा समा

संगीतकार व निर्माता मयंक कापडी ने लंदन फोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान उनकी प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। एनको की ओर से लंदन फोर्ट में संगती संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मयंक ने तू ही रे,कैसे कटे दिन रात सहित बॉलीवुड गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मयंक ने प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में संगीत की बारीकियां सीखने के बाद वे दक्षिण व बालीवुड की कई फिल्मों में प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। अपने गृह जनपद आए मयंक की प्रस्तुति को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।

संस्कृति प्रेमियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सिने कलाकार हेमंत पाण्डेय, पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, यूकेडी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा, डॉ.अशोक पंत, जगदीश कलौनी,ललित पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।