BJP Celebrates Rani Ahilyabai s Birth Anniversary with Biography Screening at Trivenighat भाजपा ने रानी अहिल्याबाई को जयंती पर याद किया, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsBJP Celebrates Rani Ahilyabai s Birth Anniversary with Biography Screening at Trivenighat

भाजपा ने रानी अहिल्याबाई को जयंती पर याद किया

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेणीघाट पर रानी अहिल्याबाई की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उनके जीवन पर आधारित बायोग्राफी का चलचित्र के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषSun, 1 June 2025 07:01 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने रानी अहिल्याबाई को जयंती पर याद किया

भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेणीघाट पर रानी अहिल्याबाई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी स्मृति में उनके जीवन पर आधारित बायोग्राफी को चलचित्र के माध्यम से प्रसारित किया गया। रविवार को प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रानी अहिल्याबाई के द्वारा समाज के उत्थान एवं भारत वर्ष में भारतीय संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाए के लिए अहिल्याबाई के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

मेयर शंभू पासवान ने रानी अहिल्याबाई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में एक जैसी समानता का विषय रखा। कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक रुचि भट्ट, कार्यक्रम की प्रदेश सह संयोजक गीता रावत, नेहा शर्मा, कार्यक्रम के जिला संयोजक ज्योति सजवान, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सह संयोजक हिमांशु भट्ट, अनीता प्रधान, मंजू नेगी, दीपक धमीजा, वन निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया, दिनेश सती, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, विशाल क्षेत्री, कपिल गुप्ता, जयंत किशोर, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, चमन पोखरियाल, इन्द्र कुमार गोदवानी, सुमित पंवार, संजय व्यास, जितेंद्र अग्रवाल, संजय शास्त्री, अजय गुप्ता, किशन मंडल, रुचि जैन, सोनी रावत, निवेदिता सरकार, ज्योति पांडे, रीता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, राजकुमारी पंत, तनु तेवतिया, राजेश कोठियाल, राजेश दिवाकर, वीरेंद्र रमोला, दीपक बिष्ट, शिवम टुटेजा, नितिन सक्सेना, चंद्रेश्वर यादव, सुजीत यादव, विनोद भट्ट, संजीव सिलसवाल, निखिल बर्थवाल, विजय जुगरान, जगवीर सिंह, विकास तेवतिया, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।