Municipality President Narender Singh Negi Announces Road Development and Monsoon Preparations in Doiwala मानसून के लिए तैयार है नगर पालिका प्रशासन: नरेंद्र नेगी, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsMunicipality President Narender Singh Negi Announces Road Development and Monsoon Preparations in Doiwala

मानसून के लिए तैयार है नगर पालिका प्रशासन: नरेंद्र नेगी

नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पालिका प्रशासन मानसून के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने 270 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी सड़क का लोकार्पण किया, जिसका निर्माण 12 लाख...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषFri, 23 May 2025 06:24 PM
share Share
Follow Us on
मानसून के लिए तैयार है नगर पालिका प्रशासन: नरेंद्र नेगी

नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पालिका प्रशासन मानसून के लिए पूरी तरह से है। सभी बरसाती नालों की सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। शुक्रवार को तरली जोली भानियावाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनी 270 मीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण 12 लाख 92 हजार की लागत से किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सड़कें ही उस क्षेत्र के विकास का आइना होती है। ऐसे में क्षेत्र की सड़कों का विकास करने का रोड मैप तैयार कर दिया गया है।

जल्द ही डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में सभी सड़के गलियां पक्की दिखाई देंगी। साथ ही मानसून से निपटन के लिए भी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मौके पर अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, नगर पालिका के अभियंता अखिलेश खंडूरी, सभासद अरुण सोलंकी, हरि, राजकुमार, अनूप सोलंकी, आदेश कृषाली, अमित सोलंकी, घमंड सिंह नेगी, कलम सिंह, दिनेश चंद्र भट्ट, सरिता रावत, प्रेम सिंह नेगी, सरिता सजवान, पूजा नेगी, चित्रा नेगी, विनोद, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।