रुड़की में पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक पहुंचा
रुड़की, संवाददाता। गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। दिनभर लू चलने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो

गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। दिनभर लू चलने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। चिकित्सक लोगों को गर्मी और लू से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। गुरुवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा, हालांकि कुछ समय के लिए आसमान पर हल्के बादल रहे। इससे राहत तो नहीं मिली लेकिन उमस और बढ़ गई। पूरा दिन लू चलने से लोगों का हाल बेहाल रहा। दोपहर के समय बाजार भी खाली रहे। केवल जरूरी कार्य वाले लोग ही घर से बाहर निकले। आईआईटी रुड़की की कृषि वेधशाला के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा यह तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।