National Lok Dal Appoints New Officials in Haridwar Strengthening Youth Representation रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने शारीक, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsNational Lok Dal Appoints New Officials in Haridwar Strengthening Youth Representation

रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने शारीक

रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल ने हरिद्वार जिले में पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने इस

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीTue, 27 May 2025 05:52 PM
share Share
Follow Us on
रालोद खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने शारीक

राष्ट्रीय लोकदल ने हरिद्वार जिले में पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी घोषणा की। बताया कि खेल प्रकोष्ठ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष शारीक चौधरी और प्रदेश महासचिव रूपीन चौधरी को नियुक्त किया है। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी चौधरी नीरपाल सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में मजबूती के साथ बढ़ रहा है। हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर आए दिन युवा राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल जमीनी स्तर से उठा है और उत्तराखंड में बहुत बड़ी ताकत बनेगा।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धान्त चौधरी ने कहा कि युवा राष्ट्रीय लोकदल की बहुत बड़ी ताकत बनेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।