Guru Arjan Dev Ji Martyrdom Day Celebrated at Nanakmatta Gurdwara श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन , Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsGuru Arjan Dev Ji Martyrdom Day Celebrated at Nanakmatta Gurdwara

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। यहां धार्मिक जत्थ

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 30 May 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

नानकमत्ता, संवाददाता। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में कार्यक्रम हुआ। यहां धार्मिक जत्थों ने गुरु अर्जुन देव जी की शहादत पर प्रकाश डालते हुए गुरुओं के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर 40 दिनों से चल रहे सुखमनी पाठ साहिब का समापन हुआ। इसके बाद अरदास की गई। यहां धार्मिक जत्थों ने गुरु अर्जुन देव के इतिहास व बलिदान का विस्तार से वर्णन किया। श्री गुरु तेग बहादुर वेलफेयर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार देवेंद्र सिंह ने बताया कि श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज को धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुगलों ने गर्म रेत पर बैठाया था फिर उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा और हंसते हंसते शहीद हो गए।

यहां ठंडे मीठे जल की छबील लगायी गई। गुरुद्वारे में अटूट लंगर बरताया गया। यहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, सुखवंत सिंह पन्नू, गुरदयाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरवंत सिंह, हरभाग सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह राणा मौजूद रहे। इधर श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर संगत के सहयोग से नगर के मुख्य चौराहे पर छबील लगाई। राहगीरों ने मीठे पानी पीकर राहत की सांस ली। इस मौके पर जसपाल सिंह, दलजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।